अक्सर यह सवाल पूछा जाता है कि मुस्लिम महिलाएं मस्जिद में जा सकती हैं कि नहीं।

अक्सर यह सवाल पूछा जाता है कि मुस्लिम महिलाएं मस्जिद में जा सकती हैं कि नहीं। 
जवाब साधारण और सीधा है। प्रत्येक दिन टेलीविजन पर सबसे पवित्र मस्जिद मस्जिदुल हराम में जो काबा से संलग्न मस्जिद है महिलाएं नमाज़ पढ़ती नज़र आ जाएंगी। तो दूसरी मस्जिदों का ज़िक्र ही क्या?
सवाल यह है कि क्या कोई पति अपनी पत्नी को मस्जिद में नमाज़ अदा करने से रोक सकेता है? जवाब है बिल्कुल ही नहीँ।
पैग़म्बर मोहम्मद साहब pbh ने खुद ही फ़रमाया था कि औरतें मस्जिद में नमाज़ अदा करें सिर्फ रात्रि की नमाज़ में वे इत्र लगाकर नही जाएं।
डॉ अली मोहम्मद मोहम्मद अस-सल्लाबी ने ख़लीफ़ा ऊमर रज़ी अ. अ. की जीवनी वॉल्यूम1 के पृष्ट 449 में पैग़म्बर मोहम्मद साहब pbh के कथन को  लिखा है," When the wife of one of you asks permission to come to the masjid, then do not forbid her."अर्थात तुममें से किसी की पत्नी मस्जिद में जाने की अनुमति मांगे तुम उसे मना नहीं करो।"
हज़रत ऊमर की पत्नी मस्जिद में नमाज़ अदा करने जाती थीं जो ऊमर को नापसंद था परन्तु पैग़म्बर मोहम्मद pbh के उपरोक्त निदेश से मजबूर थे।
" Umar's wife felt neither afraid nor intimidated ...Umar would never act contrary to any of the the Commands of the Prophet pbh ....Of course ,Umar RAA could not and did not forbid her. Consequently she continued to go to the Masjid on regular basis ."
अर्थात ऊमर रज़ी. उन्हें रोक नहीं सके और वह लगातार मस्जिद में नमाज़ पढ़ने जाती रहीं। वह नहीं तो उनसे डरी एवम नहीं तो दबाव में आईं।
   अलतारीख अल इस्लामी नामक पुस्तक का संदर्भ लेखक ने देतेहुए लिखा है कि मस्जिद में जब हज़रत ऊमर ra पर क़ातिलाना हमला हुआ उस वक़्त नमाज़ में उनकी पत्नीभी उपस्थित थीं।
    चार ढेला के पत्रकार चैनल्स पर यह सवाल उठाते नज़र आते रहे हैं जिनका समुचित उत्तर बेचारे ख़रीदे हुए मुल्लाजी नहीं दे पाते। थोड़ा दिमाग़ से कम लेते तो सुबह की उर्दू चैनल भले ज़ी का क्यों न हो काबा के परिक्रमा और सबसे मुक़द्दस मस्जिद ए हराम में  औरतों को नमाज़ अदा करते दिखा देते।
हां मस्जिदे हराम इसलिए है कि वहाँ कोई जीव हत्या सख़्ती से हराम यानी मना है
    अब्दुल हफ़ीज़ ख़ान

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post

Most Recent

Advertisement